Ration Shop Suspended : Janjgir. राशन दुकान को SDM ने किया निलंबित, लोगों की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. नगर पंचायत बाराद्वार के वार्ड 2 में चंद्रहासिनी महिला स्वसहायता समूह के द्वारा संचालित राशन दुकान को सक्ती SDM ने निलंबित कर दिया है और मां लक्ष्मी महिला स्वसहायता समूह को राशन वितरण की जिम्मेदारी दी है.

 



गौरतलब है कि शासकीय राशन दुकान के संचालक द्वारा उपभोक्ताओं के हिस्से के राशन की कालाबाजारी करने की शिकायत लगातार लोगों द्वारा की जा रही थी. इस मामले को लेकर खाद्य विभाग के अधिकारियों ने जांच की और जांच प्रतिवेदन सक्ती SDM रेना जमील को सौंपा था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : सहकारी सेवा समिति बोड़सरा में 'आशीर्वाद का दीया' प्रज्ज्वलित, किसानों ने लिया विकसित भारत के संकल्प का संकल्प

इसके बाद सक्ती SDM ने जांच प्रतिवेदन के आधार पर चंद्रहासिनी स्वसहायता समूह के द्वारा संचालित राशन दुकान को निलंबित कर दिया है और मां लक्ष्मी स्वसहायता समूह को राशन वितरण की जिम्मेदारी है.
SDM ने आदेश में कहा है कि यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर में जीवन कौशल एवं प्राथमिक उपचार पर कार्यशाला आयोजित

Related posts:

error: Content is protected !!