Janjgir Arrest : शादी समारोह में टेंट संचालक की लापरवाही से गई 15 साल के लड़के की जान, पुलिस ने टेंट संचालक को गिरफ्तार किया

जांजगीर-चाम्पा. दिनांक 20.05.2022 को प्रार्थी जागेश्वर प्रसाद श्रीवास पिता स्व. मोहित राम श्रीवास उम्र 54 साल निवासी वार्ड क्र. 12 जैजैपुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके घर में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। शादी में टेंट के लिए जय अम्बे टेंट हाउस के संचालक रोशन अग्रवाल को ठेका दिया गया था कि समय रात्रि करीबन 09.00 बजे, धनेश्वर प्रसाद साहू निवासी जैजैपुर काम करते समय पाइप में बिजली करेंट आ जाने से मृत्यु हो जाना बताये कि रिपोर्ट पर मर्ग इंटीमेशन लेकर शव पंचनामा कार्यवाही कर शव का पोस्ट मार्टम कराया गया।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर के द्वारा मृत्यु का कारण बिजली के करेंट से होना लेख करने पर टेंट संचालक रोशन अग्रवाल उम्र 54 वर्ष निवासी जैजैपुर के द्वारा लापरवाही पूर्वक काम कराना पाये जाने से उनके खिलाफ अपराध क्रमांक 85/22 धारा 304ए भादवि. कायम किया गया।

 



इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये तत्काल आरोपी टेंट संचालक को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया।

टेंट संचालक रोशन अग्रवाल से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया गया।

आरोपी टेंट संचालक के खिलाफ पर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने से आज विधिवत गिरफ्तार किया गया।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!