Janjgir FIR : रोजगार सहायक महिला से पति ने की गाली-गलौज और मारपीट, जान से मारने की धमकी दी, पति के खिलाफ FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. रोजगार सहायक महिला से गाली-गलौज, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. पूरा मामला सक्ती थाना क्षेत्र के नान्दौरकला गांव का है. पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ IPc की धारा 294, 323, 506 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है.

 



रोजगार सहायक महिला ने शिकायत में बताया कि उसका पति कैलाश खूंटे, उसके चरित्र पर शंका करता है और शराब पीकर मारपीट करता है. इसके बाद महिला अपने मायके में रह रही थी.
आरोपी पति आज महिला के गांव पहुंचा और महिला से गाली-गलौज, मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगा.

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

मारपीट से रोजगार सहायक महिला को चोट आई है. मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है.

इसे भी पढ़े -  Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

Related posts:

error: Content is protected !!