Uncontrolled Truck Janjgir : अनियंत्रित ट्रक दुकानों में घुसी, सड़क किनारे की 2 दुकान हुई क्षतिग्रस्त, भीड़ की वजह से सड़क पर लग गया था जाम, टल गया बड़ा हादसा, नहीं तो…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा के मुख्यमार्ग में अनियंत्रित होकर ट्रक सड़क किनारे की दुकानों में घुस गई. इससे 2 दुकान क्षतिग्रस्त हुई है. ट्रक के दुकानों में घुसने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई थी, जिससे मार्ग जाम हो गया था. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और लोगों को शांत कराया. क्षतिग्रस्त दुकानों के संचालकों को वाहन मालिक ने मुआवजा दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ. यहां बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि ट्रक के घुसने के कुछ देर पहले दुकानों के पास लोग मौजूद थे.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

दरअसल, बलौदा से अकलतरा की ओर रात में भारी गाड़ियां बड़ी संख्या में चलती है. इसी में से एक ट्रक अनियंत्रित होकर आजाद चौक के पहले स्कूल के पास सड़क किनारे घुस गया, जिससे 2 दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई. घटना के बाद करीब घण्टे भर तक मौके पर गहमागहमी रही और दुकान संचालकों को नुकसान की राशि मिली, तब मामला शांत हुआ. इस दौरान अकलतरा पुलिस मौके पर थी.

इसे भी पढ़े -  Korba Teacher Suspend : राजनीतिक दल के कार्यक्रमों में सक्रियता शिक्षक को पड़ी भारी, संयुक्त संचालक ने सस्पेंड किया, जांजगीर-चाम्पा जिले की बलौदा नगर पंचायत की अध्यक्ष के पति हैं शिक्षक...

अकलतरा थाने के टीआई लखेश केंवट ने बताया कि बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि दुकानों के पास कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था. दुकानें क्षतिग्रस्त हुई हैं, वाहन मालिक ने दुकान संचालकों को नुकसान का मुआवजा दे दिया है.

error: Content is protected !!