Janjgir Big Action : अवैध परिवहन में लगे हाइवा सहित ट्रैक्टर जब्त, खनिज विभाग द्वारा 21 खनिज मय वाहन की जब्ती की गई

जांजगीर-चाम्पा. कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला के मार्गदर्शन में खनिज अधिकारी आरके सोनी के निर्देशन में जिला खनिज उड़नदस्ता दल द्वारा जांजगीर, पेंड्री, खोखरा, अकलतरा, पामगढ़, शिवरीनारायण क्षेत्र में आज खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की सघन जांच की गई। इस दौरान रेत से भरे हाइवा, ट्रैक्टर को जप्त किया गया है।

 



खनिज अधिकारी आरके सोनी ने बताया कि जांच टीम द्वारा पाया गया कि गौण खनिज निम्न श्रेणी चूनापत्थर (गिट्टी),रेत,मिट्टी(ईंट) का अवैध परिवहन किया जा रहा था। जांजगीर -पेंड्री क्षेत्र में 4 हाइवा रेत, 6 ट्रेक्टर रेत को जप्त कर कलेक्टोरेट परिसर में रखा गया है। पामगढ़ क्षेत्र में 2 हाइवा रेत,1 हाइवा गिट्टी,1 ट्रेक्टर रेत ,1 ट्रेक्टर मिट्टी (ईंट)को जप्त कर सुरक्षार्थ पुलिस थाना पामगढ़ मे रखा गया है। शिवरीनारायण क्षेत्र मे 1 हाइवा रेत, 2 ट्रेक्टर रेत,2 ट्रेक्टर बोल्डर,1ट्रेक्टर मिट्टी (ईंट) जप्त कर पुलिस थाना शिवरीनारायण मे सुरक्षार्थ रखा गया है। कुल 21 खनिजमय वाहनों पर कार्यवाही की गयी है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

सभी वाहन मालिकों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015/खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत प्रकरण दर्ज कर शास्ति की कार्यवाही की जाएगी।

कार्यवाही मे खनि निरीक्षक आदित्य मानकर, प्र.खनि निरीक्षक पी डी जाड़े, खनिज सिपाही संजीव थवाईत,सावंत सूर्यवंशी एवं स्टाफ शामिल थे। खनिज अधिकारी ने बताया कि जिले में खनिज उड़नदस्ता की कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!