Janjgir Arrest Jail : नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि नाबालिक पीडिता द्वारा रिपोर्ट दर्ज करायी कि शिव कुमार साहू निवासी ग्राम दहिदा पीडिता को शादी का झांसा देकर जान से मारने की धमकी देेते हुये दुष्कर्म किया है।

 



आरोपी शिव कुमार साहू, पूर्व मे भी पीडिता का स्कूल से पीछा कर शादी के लिये दबाव डालता था।
पीडिता दिनांक 20.05.22 को बम्हनीडीह से वापस अपने घर लौट रही थी कि रास्ते मे दहिदा नदी के पास आरोपी शिव कुमार मिल गया जो पीड़िता को घर छोड़ दूूॅगा, बोलके जबरदस्ती अपने मोटर सायकल में बिठाकर पीडिता के घर लाकर दुष्कर्म किया।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चोरिया गांव की श्रीराम सेवा समिति के युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने की सराहना, समाज सेवा की दिशा में लगातार काम कर रही समिति...

पीडिता की रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में आरोपी शिव कुमार साहू के विरूध्द अप0क्र0 134/22 धारा 450, 376 (2)झढ, 294, 506, 323 भादवि 06 पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध किया गया।
आरोपी को नवागढ़ पुलिस द्वारा घेराबंदी कर उसके घर से गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा जुर्म करना स्वीकार करने पर दिनांक 30.05.22 को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!