Janjgir FIR : ऑटो पार्ट्स मैकेनिक से 2 लोगों ने की गाली-गलौज, मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी, थाना में मामला दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. चांपा ऑटो पार्ट्स मैकेनिक से 2 लोगो ने गाली-गलौज, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है.
पुलिस ने 2 लोगों के खिलाफ ipc की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुट गई है.

 



ऑटो पार्ट्स मैकेनिक विकास दास महंत ने पुलिस को बताया कि पिंटूदास महंत, चंचल किन्नर के घर पत्थर मारा और जब पत्थर मारने से मना किया तो पिंटूदास और अभिनेष दास ने गाली-गलौज कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी. मारपीट से विकास दास को चोट आई है एवं उसकी बहन को भी धक्का दे दिया, जिससे चोट आई है. पुलिस ने दोनों व्यक्ति के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : सरस्वती शिशु मंदिर में साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, वेलविशर फाउंडेशन के तत्वावधान में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा और नशामुक्ति का दिया संदेश

Related posts:

error: Content is protected !!