Janjgir Arrest : महिला के साथ मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा न्यायिक अभिरक्षा में

जांजगीर-चाम्पा. मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थियां साघिन बाई केंवट ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने बहन के पुत्र संतोष केंवट को गोदनामा ली है, जिसकी शादी गुमिया में हुई है। बेटा एवं बहु के मध्य पारिवारिक विवाद होने से इसके पुत्र के आला रामलाल केंवट द्वारा दिनांक 08.04.22 को रात्रि में प्रार्थियां के घर में घुसकर प्रार्थिया के साथ मारपीट किया है।
प्रार्थियां की रिपोर्ट पर चौकी पंतोरा में अप. क्र. 159/22 धारा 456, 294, 323, 506 भादवि पंजीबद्ध किया गया।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : नवविवाहिता की मौत, नैला क्षेत्र का मामला, मौके पर पहुंची थी CSP, तीन माह पहले हुई थी शादी, FSLकी टीम ने भी जांच की...

आरोपी घटना दिनांक से फरार था, जो दिनांक 30.05.22 को उसके घर आने की सूचना मिलने पर तत्काल चौकी पंतोरा द्वारा उसके घर में दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा घटनाकारित करना स्वीकार करने पर दिनांक 30.05.22 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Big News : थाना का प्रिंटर ठीक करवाने आए आरक्षक से होटल संचालक सहित 5 लोगों ने की मारपीट, पुलिस ने नाबालिग बालक को किया निरुद्ध और अन्य 3 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी होटल संचालक फरार...
error: Content is protected !!