Janjgir Arrest : नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी जीजा गिरफ्तार, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

जांजगीर-चाम्पा. पीड़िता ने जैजैपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपनी छोटी बहन के साथ घर में थी. उस समय उसका जीजा ओड़ेकेरा गांव निवासी दिलकुमार चंद्रा घर आया था. पीड़िता अपने घर में खाना बना रही थी, तब उसका जीजा रसोई कमरे में जाकर बुरी नियत से जबरदस्ती पीड़िता को पीछे से पकड़ लिया.

 



पीड़िता द्वारा विरोध करने पर उसके हाथ को पकड़कर खींचने लगा, तब पीड़िता, हाथ छुड़ाकर घर से बाहर निकल गई. इस मामले में पुलिस ने आरोपी जीजा दिलकुमार चंद्रा के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 454, 8 पॉक्सो एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया था.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल में कल मनेगा 'प्रकृति राखी त्योहार', पेड़-पौधों को राखी बांधेंगी महिलाएं, पर्यावरण संरक्षण का देगी संदेश

मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी जीजा दिलकुमार चंद्रा को घर से दबिश देकर गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छग के आयोग, निगम, बोर्ड के अध्यक्षों को दिया गया कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्री का दर्जा, आदेश जारी किया गया... देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!