Janjgir Arrest : साढ़े तीन लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने साढ़े तीन लीटर महुआ शराब के साथ शख्स को पकड़ा है और आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है.

 



नवागढ़ पुलिस देहात भ्रमण पर निकली हुई थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि तुलसी गांव के नहर पुल के शख्स जेरिकिन में शराब रखा हुआ है और बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur News : विश्व मधुमेह दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में स्वास्थ्य शिविर, 332 कर्मचारियों की हुई ब्लड शुगर जांच

मौके पर पुलिस पहुंची और घेराबंदी कर शख्स को पकड़ा पूछताछ में उसने अपना नाम नवीन यादव बताया. उसके पास से पुलिस ने 5 लीटर क्षमता वाले जेरिकिन से साढ़े तीन लीटर महुआ जब्त किया है.

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : कृषक उन्नति योजना, किसानों के लिए खुशियों की सौगात : इंजी. रवि पाण्डेय

Related posts:

error: Content is protected !!