JanjgirChampa Arrest : मालखरौदा क्षेत्र में 20 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, परिवहन में उपयोग की गई बाईक भी जब्त

जांजगीर-चाम्पा. मालखरौदा पुलिस ने 20 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है और आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है. साथ ही, परिवहन में उपयोग की गई एक बाईक को भी पुलिस ने जब्त किया है.

 



मालखरौदा पुलिस देहात भ्रमण पर निकली हुई थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि छोटे सीपत और मिशन चौक के मध्य नगझर निवासी रामायण लाल जांगड़े पिता गापुर जांगड़े, महुआ शराब की बिक्री हेतु रवाना हुआ है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Murder Big Update : युवक के हत्या के मामले में अब नए सिरे से होगी जांच, SP विजय पांडेय ने घटनास्थल का लिया जायजा, SP विजय पांडेय ने एडिशनल एसपी के नेतृत्व में 10 सदस्यीय स्पेशल टीम गठित की, डिटेल में पढ़िए...

सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और आरोपी को पकड़ा और आरोपी के पास से 2 जेरीकिन में भरी हुई 20 लीटर महुआ शराब जब्त किया है. साथ ही, परिवहन में उपयोग की हुई बाईक भी जब्त किया है.

पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की है और आरोपी रामायण लाल जांगड़े को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Champa News : जुआ खेलने वाले 12 जुआरी को चांपा पुलिस ने खिरसाली पारा से किया गिरफ्तार, 30 हजार 760 रुपए जब्त, जुआ एक्ट के तहत की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!