JanjgirChampa Accident : चाम्पा में एंबुलेंस ने अलग-अलग जगह पर कई लोगों को टक्कर मारी, टक्कर से बाइक चालक युवक आई चोट, ड्राइवर पर FIR

जांजगीर-चाम्पा. चांपा थाना क्षेत्र के भोजपुर चौक में एंबुलेंस ने अलग-अलग जगह कई लोगों को ठोकर मार दी. हादसे में हादसे में एक बाइक चालक को चोट आई है. पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ ipc की धारा 308 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



अनिल पटेल ने पुलिस को बताया है कि खाद को घर से कोटाडाबरी लेकर जा रहे थे, तभी भोजपुर चौक के पास पहुंचे थे कि घठोली तरफ से एम्बुलेंस आ रही थी, जिसके ड्राइवर के द्वारा लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाकर अशोक पटेल को ठोकर मार दी गई. टक्कर से उसे चोट आई है. इसके बाद ड्राइवर ने एंबुलेंस को चलाते हुए त्रिमूर्ति टॉकीज के पास एक आदमी को ठोकर मारकर घायल किया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : कैम्पा मद से वृक्षारोपण कार्यों का होगा भौतिक सत्यापन, वन विभाग से मांगी विस्तृत रिपोर्ट, 15 करोड़ रुपये है स्वीकृत, जिला पंचायत सामान्य प्रशासन की बैठक में मुद्दा जोर-शोर से उठा... जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, इन बड़े मुद्दों पर भी हुई चर्चा, डिटेल में पढ़िए...

इसी तरह लायंस चौक के पास स्कूल की लड़की को ठोकर मारकर घायल किया तथा एंबुलेंस को निजी अस्पताल के पास छोड़ कर भाग गया था. रिपोर्ट पर पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है और पतासाजी में जुट गई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अनूठी पहल, जिला पंचायत बैठकों में प्लास्टिक पानी की बोतलों पर प्रतिबंध, जिला पंचायत सामान्य सभा में सर्व सम्मति से लिया गया निर्णय...
error: Content is protected !!