JanjgirChampa FIR : चाम्पा में घर के अंदर पटाका फेंकने वाले आरोपी 2 भाईयों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया

जांजगीर-चाम्पा. चांपा थाना क्षेत्र में घर के अंदर पटाका बम फेंकने का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी 2 भाईयों के खिलाफ ipc की धारा 294, 307, 506, 34 के तहत तहत जुर्म दर्ज कर जांच में जुटी हुई है.



सागर अग्निहोत्री ने पुलिस को बताया है कि घर में उसकी मां टीवी देख रही थी, तभी मोहल्ले का लड़का घर के खिड़की से पटाका बम को फ़ेंका. घर से बाहर निकलकर देखा तो विवेक पाण्डेय का बड़ा भाई अपनी कार को स्टार्ट करके रखा था. देखकर कार को उसी की तरफ बढ़ाने लगा, तभी उसकी मां को बचाने के लिए आया तो जान बुझकर ठोकर मार दिया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : बम्हनीडीह नपं चुनाव, बीजेपी के पार्षद प्रत्याशी के नामांकन फार्म को लेकर कांग्रेस ने की आपत्ति, कांग्रेस का अफसरों पर गम्भीर आरोप... चाम्पा SDM ने कहा...

कार की टक्कर से सागर अग्निहोत्री को चोट आई है. पुलिस ने आरोपी दो भाई निखिल पांडेय और विवेक पांडेय के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है.

error: Content is protected !!