Janjgir Arrest : बाराद्वार क्षेत्र में 45 लीटर महुआ शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल, बाइक जब्त

जांजगीर-चाम्पा. बाराद्वार थाना क्षेत्र के रायपुरा और मुक्ताराजा गांव से 45 लीटर महुआ शराब के दो आरोपी को बाराद्वार पुलिस ने गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है, पुलिस ने दोनों आरोपियों से बाइक को भी जब्त किया है.



दरअसल, बाराद्वार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रायपुरा गांव kके महेत्तर और मुक्ताराजा गांव के हरीश बिक्री के लिए महुआ शराब रखे है और ग्राहक की तलाश कर रहे है. पुलिस सूचना पर संज्ञान लिया एवं रायपुरा और मुक्ताराजा गांव में दबिश दी. मुखबिर की बताई जगह पर पुलिस ने घरबंदी किया और रायपुरा के महेत्तर से 20 लीटर, मुक्तराजा के हरीश से 25 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Big News : असुरक्षित पाया गया ‘सचिन पान मसाला’, बैच नं. एच-25 पर प्रतिबंध, प्रशासन की अपील-न खरीदें, न बेचें शेष स्टॉक कंपनी को लौटाएं, OCENO ब्रांड के पानी पाउच/बॉटल पर भी रोक...

पुलिस ने दोनो से बाइक को भी जब्त किया है. महेत्तर और हरीश के खिलाफ पुलिस आबकारी एक्ट की धारा 34 (२) के तहत जुर्म दर किया है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ द्वारा सत्र 2024-25 की मेरिट सूची जारी, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, बनाहिल के 17 विद्यार्थियों ने टॉप-10 में स्थान बनाकर रचा इतिहास...

error: Content is protected !!