JanjgirChampa News : हसौद में किसान के घर से हुई 42 हजार रुपये नगद की चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी हसौद पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. हसौद में किसान के घर से 42 हजार रुपये की चोरी हुई है. मामले में हसौद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 380, 457 के तहत जुर्म दर्ज किया गया और चोरों के पतासाजी में जुटी है.

 



दरसअल, चानिकराम भार्गव ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 7 जुलाई 2022 को परिवार के साथ शादी में शामिल होने गुजियाबोड़ गए थे. घर में उसका छोटा बेटा भागीरथी भार्गव था. उसका साढू अनूप राम लहरे भी गुजियाबोड गया. वह बोला कि मेरे घर जाकर सोऊंगा, जिस पर चानिकराम भार्गव ने उसे अपने घर सोने भेजा, जहां उसके बेटे भागीरथी के साथ सोया था.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

8 जुलाई 2022 को सुबह उसका बेटा भागीरथी कॉल करके बताया कि टिन की पेटी में लगा ताला टूटा हुआ है और सामान बिखरा हुआ है. किसी अज्ञात चोरों के द्वारा पेटी में रखे 42 हजार रुपये को चोरी कर ली गई है.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

मामले में हसौद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है.

error: Content is protected !!