Janjgir News : 20 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार, भेजी गई जेल, बाराद्वार पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. बाराद्वार थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव से पुलिस ने 20 लीटर महुआ शराब के साथ एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है और जेल न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.



बाराद्वार थाने के टीआई रंजित सिंह कंवर ने बताया, मुखबिर से सूचना मिली थी कि खमहरिया गांव में बड़ी मात्रा में महुआ शराब की कारोबारी हो रही है. पुलिस मुखबिर सूचना पर खमहरिया गांव के लिए रवाना हुई और पूछताछ की गई.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता की उत्कृष्ट विवेचना से गैंगरेप की पीड़िता को मिला न्याय, फ़ास्ट ट्रेक कोर्ट से मामले के सभी चार आरोपियों को 20-20 साल सश्रम कारावास की सजा, सभी आरोपी घटना करने के बाद नेपाल भागने की फिराक में थे, उससे पहले पकड़े गए थे...

इस दौरान पुलिस ने इतवारी बाई से 20 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है और उसके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है और आरोपी महिला इतवारी बाई को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : रेत का अवैध परिवहन रोकने गई राजस्व टीम पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, ट्रैक्टर के मालिक और ड्राइवर को भेजा गया जेल...

error: Content is protected !!