Janjgir Big News : लापता 13 साल की लड़की का कंकाल मिला, तालाब के किनारे झाड़ियों में मिला मासूम बच्ची का कंकाल, मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शुरू की जांच, 15 दिनों से थी लापता, मौके पर बच्ची का कपड़ा भी मिला

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र की नगर पंचायत खरौद के तिवारीपारा में तालाब किनारे झाड़ियों के बीच 15 दिनों से लापता 13 साल की मासूम बच्ची का कंकाल मिला है. मौके पर बच्ची का कपड़ा भी मिला है, जिसके आधार पर परिजन ने उसकी पहचान की है. सूचना के बाद शिवरीनारायण टीआई समेत पुलिस स्टाफ मौके पर हैं और पुलिस द्वारा तफ़्तीश की जा रही है.शिवरीनारायण थाने के टीआई रविन्द्र अनन्त ने बताया कि 29 जून को 13 साल की बेबी सारथी लापता हुई थी, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी. आज सूचना मिली कि तिवारीपारा में हस्स्पिटल के पास तालाब किनारे झाड़ियों के बीच लापता बच्ची का कंकाल मिला है, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर जांच की जा रही है. मौके पर मिले कपड़े को देखकर परिजन ने उसकी पहचान की है.

 



इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

घटना की गम्भीरता को देखते हुए FSL की टीम को भी बुलाया गया है. जांच में स्पष्ट हो पाएगा कि बच्ची की मौत कैसे हुई है. फिलहाल, परिजन का बयान लेकर पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.
आपको बता दें, जिस जगह पर बच्ची का कंकाल मिला है, उससे कुछ दूरी में बच्ची का घर है.

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

Related posts:

error: Content is protected !!