Janjgir School Kitchen Fire : शासकीय प्राथमिक शाला में गैस लिकेज होने से लगी आग, मौके पर सक्ती डीईओ, पुलिस और फायरब्रिगेड की टीम पहुंची

जांजगीर-चाम्पा. मालखरौदा ब्लॉक के मोहतरा गांव के शासकीय प्राथमिक शाला में मध्याह्न भोजन बनाते समय गैस लिकेज होने से आग लग गई. मौके पर सक्ती डीईओ बीएल खरे, डायल 112 एवं फायरब्रिगेड की टीम पहुंची.

 



घटना उस वक्त की है, जब मध्याह्न भोजन में महिलाएं बच्चों के लिए भोजन बना रही थी, तभी गैस लिकेज हो गई और मौके में आग लग गई. आगजनी से वहां रखे सामान जल कर राख हो गए.

इसे भी पढ़े -  Champa News : कोसमंदा गांव में सफाई अभियान चलाया गया, सरपंच, पंच, मितानिन, आंगनबाड़ी सहायिका, सफाई कर्मचारी सहित अन्य लोग हुए शामिल

इस दौरान सूचना पर फायरब्रिगेड की टीम पहुंची और आग को बुझाया गया. राहत की बात रही कि आगजनी से कोई जनहानि नहीं हुई है.

सक्ती डीईओ बीएल खरे ने बताया कि स्कूल के किचन में आग लगने की सूचना के बाद वे खुद पहुंचे थे. गैस लिकेज होने से आगजनी हुई. यहां सिलेंडर नहीं फटा, यह राहत की बात रही. स्कूल में खाना बनाने वाली महिलाएं और छात्र, सभी सुरक्षित हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : खाद की कालाबाजारी रोकने किसान बने कृषि उप संचालक, किसान समझकर दुकानदार ने 266 रुपये की यूरिया को 850 रुपये बताया, नानकचन्द नन्दकिशोर कृषि केंद्र को सील किया गया, गोदाम में रखी 1446 बोरी खाद को जब्त किया गया, कृषि विभाग की अनोखी कार्रवाई के बाद मचा हड़कम्प...
error: Content is protected !!