Janjgir Car-Bike Accident : कार ने बाइक सवार युवक को मारी ठोकर, युवक को आई गंभीर चोट

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में काम करके वापस आ रहे युवक को कार ने ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. पुलिस ने वाहन ड्राइवर के खिलाफ ipc की धारा 279 337 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच कर रही है.

 



शिकायत में उत्तरा कुमार केंवट ने पुलिस को बताया है कि वह मिस्त्री काम करने के लिए बसंतपुर गांव गया हुआ था. काम कर के वापस आ रहा था, तभी रास्ते में गणेश लहरे ने अपनी कार CG 12BF7261 को तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने FCRA संशोधन विधेयक 2026 पर JPC की पहली बैठक में लिया हिस्सा

इससे उसे काफ़ी चोट आई है और ईलाज के लिए शासकीय अस्पताल बम्हनीडीह ले जाया था, वहां से रिफर करने पर बिलासपुर अस्पताल ले गए थे, जहां पर उसका इलाज चल रहा था. इधर, ठीक होने के पश्चात बिर्रा थाने में उसने रिपोर्ट दर्ज कराई है. मामले में पुलिस ने वाहन ड्राइवर के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : परिक्षेत्र स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में दिखा नारी शक्ति का दमखम, बनाहिल में गूंजा खेल का जुनून, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की छात्रा राजवी कंवर को बेस्ट रेडर चुना गया...

Related posts:

error: Content is protected !!