शादी का जुनून हो तो ऐसा… दुल्हन को देखने के लिए बेताब हुआ दूल्हा, कुछ ऐसे अंदाज में निकाली बारात… फिर…

जब कोरोना वायरस का कहर जारी था तो लोगों की शादियां कैंसिल हो जा रही थी और वह मौके के तलाश में होते थे कि जल्द से जल्द शादी कर लें उस वक्त कई चौंकाने वाली खबरें सामने आई थी. कोई अकेले ही साइकिल पर शादी करने निकल गया तो किसी ने मास्क पहनाकर शादी की तो किसी ने अपने घर के छत पर ही शादी कर ली थी, लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे.

 



बाढ़ में निकाली बारात
बारिश का मौसम है, कहीं इतनी तेज बारिश हो रही है तो कहीं कम, तो कहीं ऐसी स्थिति आ गयी है कि बाढ़ भी आने लग गए है. ऐसे में बाढ़ग्रस्त इलाकों में शादी करना मुश्किल है, हालांकि, सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी थोड़े हैरान रह जाएंगे. इस अनोखी य़ादी में दूल्हा शादी करने के लिए बाढ़ के पानी में ही कूद गया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirNews : मन की बात की 134वीं कड़ी प्रेरणादायी, जन-जागरणकारी एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करने वाला कार्यक्रम : इंजी. रवि पाण्डेय

जी हां, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं कि एक दूल्हा अपने पूरे परिवार के साथ बाढ़ में ही शादी करने के लिए निकल पड़ा. वह अकेले नहीं था उसके साथ कई सारे लोग थे. दूल्हे ने शेरवानी पहनी, सिर पर सेहरा भी लगाया और फिर एक शख्स की मदद से बाढ़ के पानी में घुस गया, हालांकि, उसने जमीन पर लटक रहे कपड़ों को एक हाथ से पकड़ लिया और धीमे-धीमे पार करने की कोशिश करने लगा. उसके पीछे-पीछे परिवार की महिलाएं भी निकलने लगी. शादी के दिन दूल्हे के अंदर ऐसा जुनून देखकर लोग भी जमकर वाहवाही करने लगे.

इसे भी पढ़े -  Champa News : कोसमंदा गांव में सफाई अभियान चलाया गया, सरपंच, पंच, मितानिन, आंगनबाड़ी सहायिका, सफाई कर्मचारी सहित अन्य लोग हुए शामिल
error: Content is protected !!