Janjgir Accident : तेज रफ्तार पिकप ने बाइक सवार लड़के और महिला को ठोकर मारी, दोनों को आई गंभीर चोट

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा थाना क्षेत्र के सिलादेही गांव में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार लड़के और महिला को टक्कर मार दी. हादसे में दोनों को गम्भीर चोट आई है.

 



मिस्दा गांव निवासी राहुल देवांगन अपनी मौसी को बैठाकर ले जा रहा थे, तभी सिलादेही गांव के पास पहुंचे थे कि पीछे की तरफ से आ रहे पिकअप वाहन ने ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया, जिससे दोनों को गम्भीर चोट आई है. मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात पिकअप वाहन ड्राइवर के खिलाफ IPC की धारा 279, 337 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Bamhanidih Arrest : महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को बम्हनीडीह पुलिस ने कपिस्दा गांव से किया गिरफ्तार, 7 लीटर महुआ शराब जब्त

FIR में शिव कुमारी देवांगन ने पुलिस को बताया है कि उसके बेटे राहुल देवांगन अपनी मौसी मिलौतीन बाई को बैठाकर जा रहा था, तभी सिलादेही गांव के चर्च के पास पहुंचे हुए थे कि पीछे तरफ से आ रहे पिकअप वाहन के ड्राइवर ने वाहन को तेजगति और लापरवाही पूर्वक चलाते हुए राहुल देवांगन एवं उसके मौसी मिलौतीन बाई को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया, जिससे दोनो को काफी चोट आई है. पुलिस ने अज्ञात पिकअप वाहन ड्राइवर के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और पातासाजी में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : RTO उड़नदस्ता कोरबा की टीम के द्वारा जांच के नाम पर वसूली, विधायक ब्यास कश्यप ने कहा, 'एंट्री वसूली जमकर हो रही है. यह बड़ी राशि किसकी जेब में जा रही है, बड़ा सवाल है' ?
error: Content is protected !!