जिम्बाब्वे सीरीज शुरू होने से पहले भारत को लगा बड़ा झटका, ये स्टार ऑलराउंडर हुआ बाहर…पढ़िए

नई दिल्ली. 18 अगस्त से भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू हो रही है। इस सीरीज की शुरुआत से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर सीरीज से बाहर हो गए हैं।

 



चोट के कारण सीरीज से बहार हुए वॉशिंगटन सुंदर

दरअसल, वॉशिंगटन सुंदर को ओल्ड ट्रैफर्ड में लंकाशायर और वूस्टरशायर के बीच रॉयल लंदन वनडे कप मैच में फील्डिंग के दौरान बाएं कंधे में चोट लगी। इसी के चलते वो अब जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में नहीं खेल पाएंगे।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

सुंदर इंग्लैंड के घरेलू टूर्नामेंट्स में शानदार फॉर्म में थे और उनके प्लेइंग इलेवन में भी जगह बनाने की उम्मीद थी।

रिहैबिलिटेशन के दौर से गुजरेंगे सुंदर

बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि, ‘हां वॉशिंगटन सुंदर जिम्बाब्वे सीरीज से बाहर हो गए हैं। ओल्ड ट्रैफर्ड में लंकाशायर और वूस्टरशायर के बीच रॉयल लंदन वनडे कप मैच के दौरान क्षेत्ररक्षण के दौरान उनके बाएं कंधे में चोट लगी है। उन्हें राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में रिहैबिलिटेशन के दौर से गुजरना होगा।’ सुंदर ने फरवरी 2022 में भारत के लिए आखिरी बार खेला था। वह चोटों और कोविड-19 संबंधित मुद्दों के चलते काफी समय तक टीम से बाहर थे।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!