इस योजना का लाभ लेने वाले किसानों की तलाश में जुटी सरकार, जानिए ऐसा क्या…करना चाहती है सरकार…पढ़िए

भोपाल। एक ओर सालों से किसानों की आय दोगुना करने का वादा करने वाली सरकार अब ऐसे किसान तलाश रही है, जो पीएम और सीएम सम्मान निधि का लाभ ले रहे हैं। ये वे किसान हैं जो या तो करदाता हैं या अपात्र हैं। अप्रैल 2022 से जुलाई 22 तक की पड़ताल में जिले में 4 हजार से ज्यादा किसान अपात्र या करदाता मिले हैं, जो इस योजना का लाभ ले रहे हैं।

 



अब सरकार इनसे वसूली कर रहा है। कुल 4226 किसानों में से अब तक 747 किसानों से 56 लाख रुपए वसूले जा चुके हैं। अभी भी 3379 किसान ऐसे हैं, जिनसे 2.79 करोड़ रुपए वसूलना बाकी हैं।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

जिला प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि शासन के आदेश हैं कि जो योजना की गाइड लाइन में आते हैं, उन्हें ही इसका लाभ मिले। इसलिए जिन्होंने पहले फॉर्म भर दिया, लेकिन स्क्रूटनी में यह अपात्र या आयकर दाता पाए गए हैं। उनसे वसूली होगी।

भोपाल जिले में पीएम किसान योजना के तहत कुल 84,678 किसान पंजीकृत हैं तो सीएम किसान योजना में इसका लाभ 83 हजार को मिल रहा है। 1,280 किसान अभी भी ऐसे हैं जिनका वैरिफिकेशन नहीं हुआ। अब इन किसानों के सत्यापन करवाए जा रहे हैं, ताकि इन्हें योजना का लाभ मिल सके।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!