Janjgir Thief Arrest : शिक्षिका के घर में चोरी करने वाले दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजे गए जेल

जांजगीर-चाम्पा. शिक्षिका के घर में चोरी करने वाले दो आरोपी को बिर्रा पुलिस ने गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



शिक्षिका ने रिपोर्ट में पुलिस को बताया था कि वह अपने घर के दरवाजे में ताला लगाकर देवरानी गांव गई हुई थी. जब वह गांव से वापस आई तो देखा की दरवाजे में लगा ताला टूटा हुआ था और घर के अंदर से दीवार में लगे LED टीवी को कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया था. पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ 380, 457 के तहत जुर्म दर्ज किया था और विवेचना की जा रही थी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : कांग्रेस ने बिजली दर में वृद्धि और अघोषित बिजली कटौती को लेकर जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में रैली निकाली, फिर विद्युत मण्डल के अधीक्षण यंत्री कार्यालय का घेराव किया, JE को चूड़ी भेंट की गई, CM का पुतला दहन...

प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए पतासाजी की जा रही थी. इस बीच आरोपी सुल्तान देवर और सुरेश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

error: Content is protected !!