क्या केला घटा सकता है ब्लड प्रेशर? जानें क्या है एक्सपर्ट की राय.

Blood Pressure Control: आधुनिक समय में लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या काफी ज्यादा हो रही है. अधिकतर लोग हाई ब्लड प्रेशर से जूझ रहे हैं. अगर आप हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी को नजरअंदाज करते हैं तो इससे दिल से जुड़ी बीमारियां बढ़ने का खतरा रहता है. इसलिए ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करना जरूरी होता है. ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए लोग तरह-तरह की दवाइयों का सेवन करते हैं. इसके अलावा कुछ नेचुरल उपायों से भी ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है. आपको जानकर थोड़ा हैरानी होगी कि केला एक ऐसा फ्रूट है जो आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है. केला के अलावा कई ऐसे अन्य फल जैसे- एवोकाडो, संतरा, तरबूज, चुकंदर इत्यादि भी ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकता है. आइए जानते हैं किस तरह ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में आपकी मदद कर सकता है?

 



इसे भी पढ़े -  CG Thief Arrest : ऑनलाइन गेमिंग में 10 लाख हारने पर रची चोरी की साजिश, सूने मकान से लाखों के जेवरात चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से चोरी के जेवरात और कार जब्त...पूरी खबर पढ़िए...

 

 

 

क्या केला खाना फायदेमंद?

एक डायटीशियन के अनुसार, रोजाना केला खाने से ब्लड प्रेशर की परेशानी को कंट्रोल किया जा सकता है. इससे आप हार्ट डिजीज के खतरे को भी कम कर सकते हैं. डायटीशियन का कहना है कि कई स्टडी में भी केला से शरीर को होने वाले फायदों की बात की जा चुकी है. स्टडीज के अनुसार, पोटेशियम से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है.

 

 

केला एक ऐसा आहार है जो पोटैशियम से भरपूर होने के साथ-साथ इसमें सोडियम की मात्रा कम होती है, जो हाई ब्लड प्रेशर रोगियों के लिए काफी बेहतर साबित होता है. इसके अलावा केला हार्ट डिजीज और स्ट्रोक के जोखिम को भी कम कर सकता है.

इसे भी पढ़े -  CG Big Fraud Arrest : 1.54 करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, क्रिप्टो करेंसी एवं USDT ट्रेडिंग में 25-30% मुनाफे का लालच देकर किया था ठगी

 

 

दरअसल, शरीर में अतिरिक्त सोडियम ब्लड वेसेल्स पर प्रेशर डालते हैं, जिसकी वजह से शरीर में वॉटर बैलेंस बिगाड़ जाता है. ऐसे में पोटेशियम युक्त फूड्स का सेवन करने से किडनी पर दबाव को कम किया जा सकता है, जो शरीर में मौजूद अतिरिक्त नमक को यूरिन के रास्ते बाहर निकालने में आपकी मदद कर सकते हैं.

 

 

इन बातों का रखें ध्यान

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए रोजाना 2 केला खाएं. इससे लगभग 10 प्रतिशत तक ब्लड प्रेशर को घटाया जा सकता है. हालांकि, अगर आपको डायबिटीज या अन्य गंभीर बीमारी है तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही केला खाएं.

इसे भी पढ़े -  Dhamtari News : आदतन बदमाश एवं चिट्ठा तस्कर अभिनव तिवारी उर्फ लवली को किया गया जिला बदर, जिला दण्डाधिकारी ने जारी किया आदेश, जेल से रिहाई के बाद आदेश होगा प्रभावशील...पढ़िए

Related posts:

error: Content is protected !!