JanjgirNews : 2 लैपटॉप की चोरी करने वाले तीन आरोपी और खरीदी करने वाले एक आरोपी गिरफ्तार, बिर्रा पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा पुलिस ने 2 लैपटॉप चोरी करने वाले तीन आरोपी एवं खरीदी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



जमड़ी गांव निवासी शिवरात्रि कश्यप ने बिर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि बिर्रा बाजार चौक के पास उसकी निर्माणाधीन दुकान में कपड़ा एवं घरेलू सामान रखा हुआ था. 29 अगस्त को निर्माणाधीन दुकान को बंद करके अपने घर जमड़ी गांव चला गया था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirNews : मन की बात की 134वीं कड़ी प्रेरणादायी, जन-जागरणकारी एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करने वाला कार्यक्रम : इंजी. रवि पाण्डेय

जब उसने निर्माणाधीन दुकान खोला तो देखा कि निर्माणाधीन दुकान की पीछे दीवार की ईंट को हटाकर कोई अज्ञात चोर निर्माणाधीन दुकान के अंदर घुसकर 2 नग लैपटॉप को चोरी करके ले गया था. शिवरात्रि कश्यप की रिपोर्ट पर पुलिस ने 380, 457 के तहत जुर्म दर्ज किया था.

विवेचना के दौरान बिर्रा निवासी चंद्रशेखर देवांगन, उमेश केंवट, शिवदास महंत को न्यायिक हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. पूछताछ में लैपटॉप को चोरी कर महासमुंद जिले के भवरपुर निवासी योगेश देवांगन के पास बेचने की बात सामने आई.

इसे भी पढ़े -  Champa News : कोसमंदा गांव में सफाई अभियान चलाया गया, सरपंच, पंच, मितानिन, आंगनबाड़ी सहायिका, सफाई कर्मचारी सहित अन्य लोग हुए शामिल

पुलिस ने आरोपी चंद्रशेखर देवांगन, उमेश केंवट, शिवदास महंत, योगेश देवांगन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

error: Content is protected !!