सितंबर के इस दिन से शुरू होगी Amazon Great Indian Festival सेल, सस्ती कीमत पर मिलेंगे OnePlus, IQoo के फोन…जानिए

अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल की शुरुआत 23 सितंबर से होगी. इस सेल में कई कैटेगरी के सामान को कम दाम में उपलब्ध कराया जाएगा. सेल पेज पर स्मार्ट टीवी, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन ब्यूटी, होम अपलायंस, टीवी जैसी कैटेगरी मौजूद है. उम्मीद की जा रही है कि इस सेल में आईफोन 13 पर काफी बड़ा डिस्काउंट दिया जाएगा.

साथ ही सेल में प्रीमियम फोन जैसे iQOO 9T को भी कम दाम में उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है. टिप्स्टर अभिषेक यादन ने दावा किया है कि आईफोन 13 को 53,000 रुपये से 54,000 रुपये के बीच पेश किया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Big News : शिवरीनारायण से खैरताल तक सड़क की हालत जर्जर, जिला पंचायत सदस्य सहित ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की प्रशासनिक स्वीकृति एवं निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने को लेकर SDM को सौंपा ज्ञापन, 7 दिनों का दिया अल्टीमेटम, महानदी पुल पर चक्काजाम दी चेतावनी...

बताया गया है कि ये कीमत बैंक ऑफर, डिस्काउंट के साथ होगी. इसके अलावा ग्राहक अपने पुराने फोन को भी एक्सचेंज करके डिस्काउंट पा सकते हैं.

iQoo 9T 5G में 6.78-इंच का फुल HD+ Xensation Alpha E5 AMOLED डिस्प्ले मिलता है. इसका स्क्रीन रिफ्रेश रेट 120Hzहै. फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिपसेट दिया गया. iQoo 9T 5G फोन एंड्रायड 12 ओपरेटिंग सिस्टम पर चलता है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Big News : शिवरीनारायण से खैरताल तक सड़क की हालत जर्जर, जिला पंचायत सदस्य सहित ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की प्रशासनिक स्वीकृति एवं निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने को लेकर SDM को सौंपा ज्ञापन, 7 दिनों का दिया अल्टीमेटम, महानदी पुल पर चक्काजाम दी चेतावनी...

बता दें कि iPhone 12 पहले से ही ऑफऱ के साथ 52,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है. इस फोन की असल कीमत 65,990 रुपये है. अमेज़न सेल पेज से हिंट मिला है कि फोन को और भी सस्ते में खरीदा जा सकेगा. उम्मीद है कि आईफोन को बैंक ऑफर के साथ कं दाम में उपलब्ध कराया जाएगा.

error: Content is protected !!