KBC 14: बिग बी को सांप देखकर चढ़ जाता है बुखार, सेट पर सुनाया… मजेदार किस्सा पढ़िए

जिंदगी में सभी को किसी ना किसी चीज से डर लगता है. कई बार इस डर के कारण कुछ ऐसे किस्से हो जाते हैं, जो जिंदगी भर याद रह जाते हैं. अमिताभ बच्चन की जिंदगी में एक ऐसा डर है, जिसके कारण उन्हें बुखार तक आ जाता है. हाल ही ’कौन बनेगा करोड़पति’ के सेट पर बिग बी ने बताया कि उन्हें सांप से बहुत डर लगता है और उसे देखते ही उन्हें बुखार चढ़ने लगता है लेकिन प्रोफेशनल लाइफ में उन्हें कई बार सांप का सामना करना पड़ा है.

 



शुक्रवार को फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट जीतकर नवीन कुमार नाम के प्रतिभागी हॉट सीट पर आए. दूसरे सवाल में बकरी, गाय, सांप और टाइगर की तस्वीर थी. इसमें सांप को देखकर अमिताभ बच्चन को अपने शूटिंग के दिन याद आ गए. उन्होंने बताया कि सांप से उन्हें बेहद डर लगता है और मजाक में कहा कि कम्प्यूटर महोदय जल्दी से ये तस्वीरें हटा दीजिए. इस प्रतिभागी नवीन कुमार ने कहा कि उन्हें सांप देखकर बुखार आ जाता है तो बिग बी ने हामी भरते हुए कहा कि उनके साथ भी ऐसा ही होता है

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

निर्देशक को कहा नहीं कर सकूंगा सीन

सांप की बात छिड़ी तो अमिताभ बच्चन को अपना एक पुराना फिल्म से जुड़ा किस्सा याद आ गया. बिग बी ने बताया कि एक फिल्म के सीन के मुताबिक, मेरी छाती से सांप को निकलना था. यह सीन सुनकर उनके होश उड़ गए. उन्होंने बताया कि मेरे लिए मरने जैसा क्षण था. मैंने निर्देशक से कहा कि मैं यह सीन नहीं कर सकूंगा. इस निर्देशक ने कहा कि वे एक रबर का सांप रखेंगे जिसके सामने डायलॉग बोलने होंगे. तो मैं इसके लिए राजी हो गया.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

निर्देशक ने रबर के सांप की जगह दिया असली
सीन के मुताबिक बिग बी को सांप दिया गया और उन्होंने उसे पकड़ते हुए बहुत अच्छे से अपने डायलॉग बोले. सीन खत्म होने पर सभी ने उनके लिए तालियां बजाई. सीन के बाद असिस्टेंट डायरेक्टर ने बताया कि सांप रबर का नहीं बल्कि असली थी.

यह सुनकर अमिताभ हैरान रह गए. उन्होंने केबीसी के दर्शकों को बताया कि मुझे उस समय आश्चर्य हो रहा था कि कैसे मैं असली सांप को पहचान ही नहीं सका. बिग बी की ये बातें सुनकर सभी हंसे बिना नहीं रह सके.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!