JanjgirChampa Accident : सड़क पर ट्रेलर में पीछे से टकराई बाइक, बाइक सवार व्यक्ति को आई गंभीर चोट, ट्रेलर ड्राइवर के खिलाफ FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. चांपा थाना क्षेत्र के हथनेवरा मेनरोड के पास सड़क पर ट्रेलर में पीछे से बाइक टकरा गई. हादसे में बाइक सवार व्यक्ति को गंभीर चोट आई है. बाइक सवार व्यक्ति को चांपा के हॉस्पिटल लेकर गए, जहां से उसे चाम्पा के निजी हॉस्पिटल में रेफर किया गया है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

 



रिपोर्ट में रजनी बरेठ ने पुलिस को बताया है कि उसका पति संतोष बरेठ, मोटर साइकिल से PIL चांपा काम करने के लिए जा रहा था, तभी हथनेवरा मेनरोड के पास एक्सीडेंट हो गया एवं संतोष बरेठ का दोस्त उनके परिजन को फोन करके बताया कि संतोष बरेठ का एक्सीडेंट हो गई है, जिसकी सूचना पर संतोष बरेठ की पत्नी पहुंची और उसे चांपा के हॉस्पिटल लेकर गए, जहां से उसे निजी हॉस्पिटल में रेफर किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

ट्रेलर क्र. CG 13 D 9222 के ड्राइवर द्वारा उक्त वाहन को लापरवाही पूर्वक बिना इंडिकेटर बिना दिशा सूचक एवं बिना बैक लाईट जलाये हुए, मेनरोड में खड़ी किया था, जिसके कारण एक्सीडेंट हुआ है. मामले की रिपोर्ट में पुलिस ने वाहन ड्राइवर के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!