Sakti News : कलेक्टर ने किया छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण, छात्रावास की व्यवस्था में लापरवाही बरतने के कारण बताओ नोटिस के निर्देश

सक्ती. कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने आज शा. प्री मैं.अ.ज.जा. कन्या छात्रावास सक्ती एवं शा.पो मैं. अ.ज.जा. बालक छात्रावास सक्ती, शा.पी. मे. अ.ज.जा. बा. छात्रावास सक्ती एवं शा. प्री. मैं. अनु. जा. बालक छात्रावास सक्ती का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण में शा.प्री. मैं अ.ज.जा. कन्या छात्रावास सक्ती की अधीक्षिका योगिता देवांगन अनुपस्थित पायी गई।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

साथ ही निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ सफाई की व्यवस्था बहुत खराब पाए जाने, समानों का रख रखाव ठीक नहीं होने गंदे पानी का ठहराव होने, शौचालय की जर्जर स्थिति होने पर उन्होंने सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग को संबंधित छात्रावास के अधीक्षिका को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने आवश्यक व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : लायंस स्कूल चाम्पा के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की 36 भाजियां, स्कूल प्रबंधन ने स्कूली बच्चों को कराया देश के पहले किसान स्कूल का भ्रमण

Related posts:

error: Content is protected !!