JanjgirChampa Big News : सील बंद शराब की बोतल में मिला सांप, मचा हड़कंप, आबकारी विभाग की बड़ी लापरवाही, जा सकती थी युवक की जान

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ की शराब दुकान में शराब लेने गए सोनसरी गांव के युवक को शराब की बोतल में मरा सांप मिला है. शराब की बोतल में सांप मिलने की बात सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई थी और इस घटना को देखकर लोग डरे हुए नजर आए. शराब की बोतल में सांप मिलने के बाद हड़कम्प है, वहीं आबकारी विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है. लापरवाही से शराब पीने वाले की जान भी जा सकती थी.

 



मिली जानकारी के अनुसार, सोनसरी गांव के वीरेंद्र दास अपने साथी के साथ पामगढ़ की शराब दुकान गया हुआ था, जहां उसने देशी शराब खरीदी और पीने के लिए पास ही बैठ गया. जैसे ही उसने शराब की बोतल खोलने लगा, तब देखा कि उसे मरा हुआ सांप तैरता नजर आया, जिसे देखकर वह डर गया और इस बात की जानकारी अपने साथी को दी. धीरे से यह बात आग की तरह फैल गई और देशी शराब दुकान में लोगों की काफी भीड़ जुट गई. शराब की बोतल सील बंद थी. इस तरह की लापरवाही से युवक की जान भी जा सकती थी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : कैम्पा मद से वृक्षारोपण कार्यों का होगा भौतिक सत्यापन, वन विभाग से मांगी विस्तृत रिपोर्ट, 15 करोड़ रुपये है स्वीकृत, जिला पंचायत सामान्य प्रशासन की बैठक में मुद्दा जोर-शोर से उठा... जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, इन बड़े मुद्दों पर भी हुई चर्चा, डिटेल में पढ़िए...

पामगढ़ की देशी शराब दुकान के सेल्समेन शिव दयाल बर्मन ने बताया कि शराब कार्टून में भर कर आता है, जिसे हम वितरित करते हैं. शराब वेयर हाउस से आती है और बोतल में 14 अक्टूबर 2022 का सील लगा हुआ है.

इसे भी पढ़े -  Champa News : कांग्रेस ने की प्रेस कांफ्रेंस, बिजली दरों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में कांग्रेस ने बनाई बड़ी रणनीति, कांग्रेस नेताओं ने कहा...
error: Content is protected !!