Sakti News : सेवा सहकारी समिति के द्वारा अधिक धान तौल करने पर कलेक्टर ने लगाई प्रबंधक को फटकार, इस मामले की जांच तहसीलदार करेंगे… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. जैजैपुर ब्लॉक क्षेत्र के तुषार गांव में सेवा सहकारी समिति के द्वारा किसानों से अधिक मात्रा में धान तौल करने की शिकायत मिलने से कलेक्टर ने मौके पर पहुंचकर सेवा सहकारी समिति प्रबंधक को जमकर फटकार लगाई.

 



गौरतलब है कि तुषार गांव में किसानों से सेवा सहकारी समिति प्रबंधक द्वारा तौल किये गए धान की बोरियों को तौकाया गया, तब धान की बोरियों में अधिक मात्रा में धान पाया गया, जिस पर कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने प्रबंधक को फटकार लगाते हुए सरकार के द्वारा निर्धारित वजन पर ही किसानों से धान लेने के निर्देश दिए.

इसे भी पढ़े -  JanjgirNews : मन की बात की 134वीं कड़ी प्रेरणादायी, जन-जागरणकारी एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करने वाला कार्यक्रम : इंजी. रवि पाण्डेय

दरअसल, घास जमीन का पंजीयन कर धान बेचने की शिकायत स्थानीय लोगों ने कलेक्टर से की थी, जिसके बाद कलेक्टर, धान खरीदी के केंद्र पहुंची थी. इस वक्त सक्ती एसडीएम रेना जमील भी साथ थी. यहां कलेक्टर ने इस मामले की जांच के निर्देश जैजैपुर तहसीलदार लक्ष्मीकांत कोरी को दिए हैं.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर सक्ती थर्मल प्लांट संचालित निःशुल्क कंप्यूटर सेंटर से 60 विद्यार्थियों को मिल रहा लाभ, तीन ग्राम पंचायतों के विद्यार्थियों ने कराया कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में पंजीयन, पहल से माता-पिता उत्साहित
error: Content is protected !!