Sakti Judgement : दिव्यांग बहन के साथ दुष्कर्म करने का मामला, आरोपी भाई को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाई सजा

सक्ती. दिव्यांग बहन के साथ दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी भाई को सक्ती के फास्टट्रैक कोर्ट के विशेष न्यायाधीस यशवंत कुमार सारथी ने 10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है और 10 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है.

 



लोक अभियोजक राकेश महंत ने बताया कि दिव्यांग लड़की घर में अकेली थी, तभी उसका बुआ का बेटा आया और उसके साथ दुष्कर्म किया. साथ ही, किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी. मामले की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था और जेल भेज दिया था.

इसे भी पढ़े -  Raipur : IAS रमेश शर्मा को मिली नई पोस्टिंग, देखिए आदेश...

इसके बाद मामले की सुनवाई करते हुए सक्ती के फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट के विशेष न्यायाधीश यशवंत कुमार सारथी ने आरोपी भाई को 10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है और 10 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltata News : विश्व महासागर दिवस के अवसर पर बनाहिल के श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने 'प्लास्टिक मुक्त भारत' की शपथ ली
error: Content is protected !!