JanjgirChampa Arrest : महिला से छेड़छाड़ का मामला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ करने के मामले में आरोपी विजय साहू को तरौद गांव से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 354 क, 354 घ, 323 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



दरअसल, महिला ने 12 दिसंबर को अकलतरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि जब वह सुबह पानी भरने के लिए हैंडपम्प के पास गई थी, तभी विजय साहू, उसे छेड़छाड़ की और उसे घक्का देकर जमीन पर गिरा दिया.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : छग स्टेट पाॅवर कंपनी से मुख्य अभियंता सहित 4 अधिकारी-कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गई, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृृति चिन्ह किया गया भेंट

महिला की रिपोर्ट के बाद पुलिस द्वारा आरोपी की पतासाजी की जा रही थी. इस बीच तरौद गांव निवासी आरोपी विजय साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

Related posts:

error: Content is protected !!