JanjgirChampa Update News : 25 घण्टे बाद भी हसदेव नदी में डूबे दोनों छात्र का पता नहीं चला, अब 10 मछुवारों को भी बुलाया गया, जाल फेंककर भी छात्रों की तलाश की जा रही, SDRF की टीम भी लगातार कर रही तलाश

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा के देवरी गांव के पिकनिक स्पॉट में हसदेव नदी में डूबे दोनों छात्र का 25 घण्टे बाद भी कुछ पता नहीं चला है. SDRF की टीम लगातार खोजबीन कर ही रही है, अब स्थानीय 10 मछुवारों को भी बुलवाया गया है, जो नदी में जाल फेंककर छात्रों की तलाश करने का प्रयास कर रहे हैं.

 



बलौदा थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि कल दोपहर में नहाने गए 2 छात्र हसदेव नदी में डूब गए थे. बलौदा से 8 छात्र, पिकनिक मनाने गए थे. कल स्थानीय गोताखोरों ने तलाश की, आज सुबह से SDRF की टीम खोजबीन कर रही है. मौके पर एसपी विजय अग्रवाल भी पहुंचे थे, उन्होंने आवश्यक निर्देश दिए हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जोनल स्तरीय क्रिकेट क्लस्टर में ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी के 6 विद्यार्थियों ने किया विद्यालय का प्रतिनिधित्व

अब आसपास गांवों के 10 मछुवारों को भी बुलाया गया है, जो नदी में जाल डालकर छात्रों की तलाश करने में मदद कर रहे हैं. छात्रों की लगातार तलाश की जा रही है. अभी तक कुछ भी पता नहीं चला है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : कलेक्टर ने मेसर्स शारदा मां लॉजिस्टिक्स प्रा. लि. को जारी किया नोटिस, अनियमितताएं पाए जाने पर 15 दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश...

Related posts:

error: Content is protected !!