JanjgirChampa Big News : दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों के 31 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, सरपंच और सरपंच पति के खिलाफ़ भी एफआईआर दर्ज, बलौदा पुलिस कर रही तफ़्तीश

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा क्षेत्र के झपेली गांव में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ और दोनों पक्षों के दर्जन भर लोगों को चोट आई है. मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के 31 लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है. आरोपियों में महिला सरपंच और उसके पति भी शामिल है. पुलिस ने एक पक्ष के 15 और दूसरे पक्ष के 16 लोगों के केस दर्ज किया है.

 



दरअसल, झपेली गांव में पीने के लिए शराब नहीं लाने और पुरानी रंजिश पर विवाद हुआ, जिसके बाद जमकर खूनी संघर्ष हुआ. झगड़े में दोनों पक्ष के लोगों को चोट आई है. घायल दर्जन भर लोगों में से 2 घायलों को बलौदा अस्पताल से जिला अस्पताल जांजगीर भेजा गया है. साथ ही, दोनों पक्ष के 31 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है. आरोपियों में झपेली की महिला सरपंच बृहस्पति कश्यप और सरपंच पति नन्दकिशोर कश्यप भी शामिल है.

इसे भी पढ़े -  Korba Teacher Suspend : राजनीतिक दल के कार्यक्रमों में सक्रियता शिक्षक को पड़ी भारी, संयुक्त संचालक ने सस्पेंड किया, जांजगीर-चाम्पा जिले की बलौदा नगर पंचायत की अध्यक्ष के पति हैं शिक्षक...

बलौदा थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है. घायलों का इलाज कराया गया है. मामले में आईपीसी की धारा 341, 294, 506, 323, 147, 148 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!