IND vs AUS: रोहित शर्मा, रविंद्र जडेजा से टॉड मर्फी तक सभी ने रचा इतिहास, विराट कोहली के नाम हुआ अनचाहा रिकॉर्ड….बने ये रिकॉर्ड्स

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैच की सीरीज के पहले टेस्ट में मेजबान टीम ने अपनी पकड़ बनाए रखी है। मैच से पहले जिस पिच को लेकर ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में इतना हो-हल्ला मचा हुआ था, उसी पर रोहित शर्मा ने शतक लगाया। यही नहीं, 9 नंबर पर बल्लेबाजी करने आए अक्षर पटेल ने भी पचासा ठोक दिया। रविंद्र जडेजा ने गेंदबाजी के बाद बल्ले से भी कमाल दिखाया।

 



दूसरे दिन भारत की ओर से जहां रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा ने इतिहास रचा। वहीं, डेब्यू मैन टॉड मर्फी ने भी खास उपलब्धि अपने नाम की। हालांकि, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली जरूर अपने नाम अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज करा गए।

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट मैच में दूसरे दिन बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर

रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में अपना 9वां शतक लगाया। रोहित शर्मा बतौर कप्तान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तीनों फॉर्मैट में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बनें। रोहित शर्मा बतौर कप्तान क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट (अंतरराष्ट्रीय स्तर पर) में शतक लगाने वाले दुनिया के 5वें क्रिकेटर हैं। उनसे पहले श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान, साउथ अफ्रीका के फाफ डुप्लेसिस, पाकिस्तान के बाबर आजम और इंग्लैंड की हीदर नाइट (Heather Knight) यह उपलब्धि अपने नाम कर चुकी हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

रोहित का टेस्ट क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज के तौर पर दूसरा सर्वाधिक औसत (57.65/कम से कम 30 पारियां) है। हरबर्ट सटक्लिफ (Herbert Sutcliffe) 83 पारियों में 61.10 के औसत के साथ ही उनसे आगे हैं।

रोहित शर्मा ने घरेलू मैदान पर 50+ स्कोर को 57.14% शतक में बदला है। भारत में रोहित शर्मा के नाम 21 टेस्ट मैच में 8 शतक और 6 अर्धशतक हैं। घरेलू मैदान पर भारतीय बल्लेबाजों में सिर्फ मुरली विजय (60%) का कनवर्जन रेट ही उनसे बेहतर है। मुरली विजय ने भारत में अपने 15 में से नौ 50+ स्कोर को शतक में बदले थे।

टेस्ट क्रिकेट में घरेलू मैदान पर 30 से ज़्यादा पारियां खेलने वाले बल्लेबाजों में रोहित का 75.2 का औसत दूसरी सबसे अच्छा है। रोहित से आगे सिर्फ डॉन ब्रेडमैन ही हैं। डॉन ब्रेडमैन ने घरेलू मैदान पर 50 पारियों में 98.22 के औसत से रन बनाए थे।

पहले टेस्ट में ऑफ स्पिनर्स नाथन लियोन और टॉड मर्फी की जोड़ी के सामने रोहित शर्मा का नियंत्रण प्रतिशथ 81.62 रहा। रोहित ने लियोन और मर्फी की 136 गेंदों पर 9 चौके और एक छक्के की मदद से 68 रन बनाए। रोहित ने पवेलियन लौटने से पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस की गेंद पर 93.18 के स्ट्राइक रेट से 41 रन बनाए।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

यह छठी बार है, जब रविंद्र जाडेजा ने किसी टेस्ट मैच में अर्धशतक और पांच विकेट लिए। वह ऐसी उपलब्धि अपने नाम करने वाले भारतीयों में रविचंद्रन अश्विन के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंच गए हैं। ओवरऑल बात करें तो इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयान बॉथम (11) और बांग्लादेश के शाकिब अल हसन (10) ही जडेजा और अश्विन से ज्यादा बार टेस्ट मैच में अर्धशतक और 5 विकेट ले पाए हैं। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान रिचर्ड हेडली ने भी 6 बार यह उपलब्धि अपने नाम की थी।

यह छठी बार है, जब रविंद्र जाडेजा ने किसी टेस्ट मैच में अर्धशतक और पांच विकेट लिए। वह ऐसी उपलब्धि अपने नाम करने वाले भारतीयों में रविचंद्रन अश्विन के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंच गए हैं। ओवरऑल बात करें तो इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयान बॉथम (11) और बांग्लादेश के शाकिब अल हसन (10) ही जडेजा और अश्विन से ज्यादा बार टेस्ट मैच में अर्धशतक और 5 विकेट ले पाए हैं। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान रिचर्ड हेडली ने भी 6 बार यह उपलब्धि अपने नाम की थी।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

विराट कोहली नागपुर टेस्ट की पहली पारी में कुछ खास नहीं कर पाए। विराट सिर्फ 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें टॉड मर्फी ने अपना शिकार बनाया। कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 19वीं बार किसी डेब्यू मैन का शिकार बने हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार डेब्यू मैन का शिकार बनने के मामले में वह श्रीलंका के कुमार संगकारा के साथ संयुक्त रूप से 10वें नंबर पर पहुंच गए। इस मामले में शीर्ष पर सचिन तेंदुलकर हैं।

error: Content is protected !!