Sakti FIR : नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की थी खुदकुशी, दहेज हत्या का मामला, सक्ती पुलिस ने पति, सास, ससुर के खिलाफ किया FIR दर्ज

सक्ती. सक्ती पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में पति अविनाश चौहान, सास मोनिका चौहान और ससुर सम्मेलाल चौहान के खिलाफ आईपीसी की धारा 304-B, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है. नवविवाहिता ने दहेज प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाकर खुदकुशी की थी.

 



दरअसल, 18 मार्च 2022 को महिला श्वेता चौहान की शादी गौरमुड़ा गांव के रहने वाले अविनाश चौहान से हुई थी. शादी के बाद से नवविवाहिता के पति, सास और ससुर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे. इससे तंग आकर नवविवाहित ने 18 जनवरी 2023 को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी. घटना के बाद पुलिस ने जांच की और नवविवाहित के परिजन से बयान ली गई.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर सक्ती थर्मल प्लांट संचालित निःशुल्क कंप्यूटर सेंटर से 60 विद्यार्थियों को मिल रहा लाभ, तीन ग्राम पंचायतों के विद्यार्थियों ने कराया कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में पंजीयन, पहल से माता-पिता उत्साहित

इसके बाद दहेज प्रताड़ना की बात सामने आई थी. इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति अविनाश चौहान, सास मोनिका चौहान और ससुर सम्मेलाल चौहान के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है. साथ ही, मामले में जांच जारी है. फिलहाल, तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : खाद की कालाबाजारी रोकने किसान बने कृषि उप संचालक, किसान समझकर दुकानदार ने 266 रुपये की यूरिया को 850 रुपये बताया, नानकचन्द नन्दकिशोर कृषि केंद्र को सील किया गया, गोदाम में रखी 1446 बोरी खाद को जब्त किया गया, कृषि विभाग की अनोखी कार्रवाई के बाद मचा हड़कम्प...
error: Content is protected !!