JanjgirChampa Arrest : अवैध रूप से संचालित पैथोलैब का संचालक गिरफ्तार, थाने में BMO ने दर्ज कराई थी FIR, नवागढ़ BMO और तहसीलदार की टीम ने किया था सील

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ ब्लॉक के सेमरा गांव के अटल चौक के पास अवैध रूप से संचालित छत्तीसगढ़ पैथोलेब संचालक विजय कश्यप को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. एफआईआर के बाद पुलिस ने गिरफ्तारी की है. इससे पहले, नवागढ़ BMO डॉ. नरेश साहू, तहसीलदार और नवागढ़ पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ पैथोलेब को सील किया था.

 



मिली जानकारी के अनुसार, सेमरा के अटल चौक के पास छत्तीसगढ़ पैथोलेब, जो बिना निर्धारित योग्यता एवं नर्सिंग होम एक्ट के पंजीयन के बिना संचालित हो रहा है. जांच के दौरान पैथोलेब संचालक विजय कश्यप द्वारा कोई लाइसेंस/ वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

इस पर छत्तीसगढ़ राज्य उपचार्यगृह तथा रोगों उपचार संबंधी अधिनियम 2010 एवं 2013 के तहत नवागढ़ BMO डॉ. नरेश साहू, तहसीलदार और नवागढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ पैथोलेब को सील किया था. थाने में एफआईआर के बाद छग पैथोलैब के संचालक विजय कश्यप निवासी चोरभट्टी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!