JanjgirChampa Arrest : नहर पुल के पास से शराब की अवैध बिक्री करने वाला 26 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 9 लीटर महुआ शराब जब्त, मुलमुला थाना क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला थाना क्षेत्र के पकरिया गांव के नहर पुल के पास से लक्ष्मीशंकर सुमन को महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है. मामले में पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि पकरिया गांव के लक्ष्मीशंकर सुमन गांव के नहर पुल के पास महुआ शराब अवैध रूप से बिक्री करने के लिए रखा है. इस पर मुलमुला पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां पर आरोपी लक्ष्मीकांत सुमन के पास से 9 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : कौशल विकास मंत्री खुशवंत साहेब का 7 सितम्बर को दौरा कार्यक्रम, जारी हुआ प्रोटोकॉल...

मामले में मुलमुला पुलिस ने आरोपी लक्ष्मीकांत सुमन को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh News : महंत गांव की महिला कमांडो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महुआ शराब को किया जब्त, लहान को भी नष्ट किया गया...

Related posts:

error: Content is protected !!