JanjgirChampa Arrest : आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी शिक्षक गिरफ्तार, पूर्व में पति की हो चुकी है गिरफ्तारी, मृतका महिला थी प्रोफेसर, नवागढ़ थाना क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने महिला को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले आरोपी शिक्षक शिवचरण गढ़ेवाल को अवरीद गांव से गिरफ्तार किया है. मामले में पुलिस ने मामले में आरोपी पति गेलानंद को 17 फरवरी 2023 को गिरफ्तार किया था. मृतक महिला कॉलेज की प्रोफेसर थी, वहीं उसका पति भी प्रोफेसर है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 30 जून 2022 को महिला प्रोफेसर मोनिका रात्रे ने जहर का सेवन कर लिया था, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान मोनिका रात्रे की 03 जुलाई 2022 को मौत हो गई थी. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच की तो जांच में मृतिका को उसके पति द्वारा चरित्र शंका करके अपमानित कर बदनाम करने की धमकी देने से महिला ने जहर का सेवन कर आत्महत्या कर ली थी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

महिला ने सुसाइड नोट में ‘मेरी मौत का जिम्मेदार शिवचरण’ लिखी थी. जांच में महिला के द्वारा लिखा जाना प्रमाणित होने पर प्रकरण के आरोपी शिक्षक शिवचरण गढ़ेवाल निवासी ग्राम अवरीद को गिरफ्तार किया है. पूर्व में आरोपी पति गेलानंद की गिरफ्तारी की जा चुकी है.

इसे भी पढ़े -  Champa Death News : तालाब में डूबने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

Related posts:

error: Content is protected !!