JanjgirChampa Accident FIR : बाइक में हुई भिड़ंत का मामला, एक बाइक चालक को आई गंभीर चोट, दूसरी बाइक चालक के खिलाफ चांपा थाना में मामला दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. चांपा थाना क्षेत्र के हथनेवरा चौक के पास दो बाइक में भिड़ंत का मामला सामने आया है. मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने बाइक क्रमांक CG 11 BE 5782 का चालक के खिफाल IPC की धारा 279 और 337 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.



रिपोर्ट में संतोषीबाई साहू ने पुलिस को बताया है कि उसकी पति अमरसाय साहू और उसके बेटे के साथ पीथमपुर गांव गए हुए थे और वापस अपने घर जा रहे थे, तभी हथनेवरा चौक के पास पहुंचे हुए थे कि पीछे से आ रही बाइक क्रमांक CG 11 BE 5782 का चालक अपनी बाइक को तेजगति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए आकर ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया, जिससे अमरसाय साहू को गंभीर चोट आई है, जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti Big News : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज आएंगे आज वेदांता पॉवर प्लांट, कांग्रेस की 10 सदस्यीय टीम भी पहुंचेगी, प्लांट में जाकर हादसे के बारे में लेंगे जानकारी... देखिए PCC चीफ दीपक बैज का प्रोटोकॉल...

मामले की रिपोर्ट पर पुलिस पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

error: Content is protected !!