JanjgirChampa Arrest : शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर मारपीट करने वाले 3 आरोपी को सारागांव पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. सारागांव पुलिस ने शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर मारपीट करने वाले 3 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है.

 



दरअसल, शिव कुमार सूर्यवंशी ने सारागांव थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसकी बहन की बारात आई हुई थी और शिव कुमार सूर्यवंशी के द्वारा गांव के लोगों को बुलाया था, जिसमें से उमेश डहरिया, दुर्गेश डहरिया और अजय डहरिया आए हुए थे और तीनों ने शिव कुमार सूर्यवंशी से शराब पीने के लिए पैसे की मांग की. यहां शिव कुमार सूर्यवंशी के द्वारा पैसे नहीं देने पर तीनों आरोपियों के द्वारा गाली-गलौज कर मारपीट की गई.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : पामगढ़ में स्वतंत्रता दिवस पर निकली भव्य रैली, NSS स्वयंसेवकों को मिले 'A' सर्टिफिकेट

मारपीट को देखकर उनके घर में आए महमान दिनेश सूर्यवंशी के द्वारा बीच-बचाव करने गया तो उसे भी आरोपी उमेश डहरिया, दुर्गेश डहरिया और अजय डहरिया के द्वारा गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की गई.

शिव कुमार सूर्यवंशी की रिपोर्ट पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 294, 323, 327, 506 और 34 के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Big News : दल्हापहाड़ के नागपंचमी मेले में नशे का सामान लेकर पहुंचे युवा, पुलिस ने घण्टों बिठाए रखा, 55 सौ कड़े, गांजा और शराब जब्त, कई युवकों से चाकू बरामद...

मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए सरवानी गांव निवासी आरोपी उमेश डहरिया, दुर्गेश डहरिया और अजय डहरिया को गिरफ्तार कर तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है.

error: Content is protected !!