JanjgirChampa Suicide : लिपिक ने घर में लगाई फांसी, बलौदा BEO ऑफिस में पदस्थ थे लिपिक, पुलिस कर रही तफ़्तीश

( हरीश साहू की रिपोर्ट ) जांजगीर-बलौदा. बलौदा BEO ऑफिस में पदस्थ लिपिक पंचराम यादव ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. फिलहाल, खुदकुशी का कारण अज्ञात है.

 



पंतोरा निवासी पंचराम यादव, बलौदा के BEO ऑफिस में पोस्टेड थे. गुरुवार की शाम 6 बजे वह घर में अकेला था. पत्नी मायके गई हुई थी और उसकी बेटी, दुकान गई थी. लिपिक पंचराम यादव के द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी करने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की है.

इसे भी पढ़े -  Chhattisgarh News : निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के पारिवारिक सदस्यों के प्रतिनिधियों के रूप में नाम-निर्देशन पर रोक, राज्य शासन ने जारी की अधिसूचना

बलौदा थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि लिपिक पंचराम यादव ने फांसी लगाकर जान दे दी है. शुक्रवार की सुबह पंचनामा कार्रवाई की जाएगी और शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. फिलहाल, खुदकुशी का कारण अज्ञात है. परिजन के बयान से स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर विद्या निकेतन पामगढ़ ने निकाली भव्य रैली
error: Content is protected !!