Big Naxalite attack in Dantewada: दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला, ब्लास्ट में DRG के 11 जवान शहीद

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला होने की खबर मिली है, अरनपुर में हुए एक बड़े ब्लास्ट में 11 जवानों के शहीद होने की खबर है, एसपी ने इस घटना की पुष्टि की है। नक्सलियों ने जवानों की गाड़ी का उड़ा दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद अतिरिक्त जवानों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है।

 



घटना की जानकारी मिलने के बाद अतिरिक्त जवानों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 10 जवान गाड़ी पर सवार थे, ये सभी डीआरजी के जवान थे, इनके अलावा एक गाड़ी का ड्राइवर भी थी, सभी को एक ब्लास्ट में उड़ाया गया है।

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

इस घटना में अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि जवानों की शहादत बेकार नहीं नहीं जाएगी। उन्होंने कहा कि नक्सलियों को बख्शा नहीं जाएगा, नक्सलियों के खिलाफ जंग अंतिम दौर में है, उनकी किसी भी करतूत को बख्शा नहीं जाएगा।

इस प्रकार की जानकारी है और यह दुखद है। जो जवान शहीद हुए हैं उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। यह लड़ाई अंतिम दौर में चल रही है और नक्सलियों को किसी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। हम योजनाबद्ध तरीके से नक्सलवाद को खत्म करेंगे: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, रायपुर

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Double Murder Arrest : 10 लाख उधार लिया और जब वापसी करने का दबाव बढ़ा तो रच डाली संगीन साजिश, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, शराब में सुहागा मिलाकर पिलाया, झोलाछाप डॉक्टर और पार्षद की हुई थी मौत... डिटेल में पढ़िए...

आपको बता दें छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा ज़िले के अरनपुर के पास डीआरजी (ज़िला रिजर्व गार्ड) के जवानों को ले जा रहे एक वाहन पर IED हमला हुआ है। IED को नक्सलियों ने प्लांट किया था।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, रायपुर में कहा है कि इस प्रकार की जानकारी है और यह दुखद है। जो जवान शहीद हुए हैं उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। यह लड़ाई अंतिम दौर में चल रही है और नक्सलियों को किसी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। हम योजनाबद्ध तरीके से नक्सलवाद को खत्म करेंगे।

इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

Related posts:

error: Content is protected !!