Malkharoda BJP Protest : भाजयुमो के नेतृत्व में किया प्रदर्शन, एसडीएम कार्यालय का घेराव कर तालाबंदी करने पहुंचे भाजपाई, पुलिस ने रोका तो हुई झूमाझटकी

सक्ती. मालखरौदा में भाजयुमो के नेतृत्व में भाजपा के कार्यकताओं के द्वारा रोजगार और बेरोजगारी भत्ता को लेकर प्रदर्शन किया गया और एसडीएम कार्यालय का घेराव कर तालाबंदी करने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस ने बेरिकेट लगाकर भाजपाईयों को रोक लिया. इस दौरान पुलिस और भाजपाईयों के बीच झूमा-झटकी भी हुई. भाजपाईयों के द्वारा हॉस्पिटल मैदान के पास धरना प्रदर्शन किया गया और नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय का घेराव किया और तालाबंदी करने पहुंचे. यहां पुलिस के द्वारा तीन-चार जगह बेरिकेट लगाया गया था, लेकिन भाजपाई बेरिकेट को तोड़ते हुए आगे बढ़ गए. इस दौरान पुलिस और भाजपाईयों के बीच झूमाझटकी भी हुई. पुलिस ने भाजपाईयों को एसडीएम कार्यालय के पास रोक लिया. इसके बाद मालखरौदा एसडीएम को युवाओं को रोजगार एवं बेरोजगारी भत्ता देने ज्ञापन सौंपा गया.इस दौरान भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं दुबराज पश्चिम बंगाल के विधायक अनूप शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस की सरकार, युवाओं के हितों के खिलाफ कार्य कर रही है. कांग्रेस ने बहुत से वादे किए थे. कांग्रेस सरकार के द्वारा अपने वादे पूरे नहीं करने पर युवा मोर्चा के नेतृत्व में मालखरौदा एसडीएम कार्यालय घेराव और तालाबंदी करने पहुंचे हैं, लेकिन पुलिस ने रोक लिया. प्रदर्शन को रोकने के लिए सरकार, पुलिस को आगे कर रही है.

 



इसे भी पढ़े -  Kisaan School : लायंस स्कूल चाम्पा के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की 36 भाजियां, स्कूल प्रबंधन ने स्कूली बच्चों को कराया देश के पहले किसान स्कूल का भ्रमण

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश सहप्रभारी दीपज्योति मुंड, जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा, सक्ती विधानसभा के पूर्व विधायक खिलावन साहू, चंद्रपुर विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी संयोगिता सिंह जूदेव, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष लोकेश साहू, भाजपा जिला महामंत्री गगन जयपुरिया, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री मोहन कुमारी साहू, कवि वर्मा, भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष खेमेंद्र नायक, प्रकाश साहू, आलोक पटेल, भाजपा नेता विक्रम प्रताप सिंह, धर्मेंद्र चंद्रा, सहित भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!