JanjgjrChampa Arrest : 15 श्रमिकों को बहला-फुसलाकर उत्तरप्रदेश ले जा रहा था आरोपी, FIR के बाद 8 साल से था फरार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने 15 श्रमिकों को बहला-फुसलाकर उत्तरप्रदेश के गोरखपुर ले जा रहे आरोपी देवी प्रसाद साहू को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आरोपी देवी प्रसाद साहू, मधुवा गांव का रहने वाला है. मामला 16 जनवरी 2015 का है.

 



श्रम उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह ने अकलतरा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि मधुवा गांव के देवी प्रसाद साहू के द्वारा अंतरराज्यीय प्रवासी कर्मकार अधिनियम 1979 के तहत बगैर अनुमति के 15 श्रमिकों को बहला-फुसलाकर उत्तरप्रदेश के गोरखपुर ले जाया जा रहा था. इसकी रिपोर्ट पर आईपीसी की धारा 370 ( 2 ) के तहत जुर्म दर्ज किया था. एफआईआर के बाद आरोपी फरार था और हाईकोट से जमानत लेने की कोशिश की थी, लेकिन हाईकोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी थी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pantora : कटरा जंगल में खेल रहे थे जुआ, 9 जुआरी पकड़ाए, पुलिस ने निकाला जुलूस, जुआरियों से 47 हजार 500 रुपये, 11 बाइक, 1 कार और 8 मोबाइल को जब्त...

इस बीच मुखबिर के माध्यम से आरोपी देवी प्रसाद साहू के मधुवा गांव के घर में होने की सूचना पुलिस को मिली, जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर आरोपी देवी प्रसाद साहू को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Bamhanidih Accident Death : ट्रैक्टर ने नाबालिग लड़के को कुचला, अस्पताल में हुई मौत, पुलिस कर रही जांच...

Related posts:

error: Content is protected !!