ICC Men ODI Rankings: इस बल्लेबाज ने विराट कोहली और रोहित शर्मा को पछाड़ा, हासिल की करियर की बेस्ट रैंकिंग…देखिए लिस्ट

नई दिल्ली. आईसीसी ने गुरुवार को मेन्स बल्लेबाजों की नई रैकिंग जारी की है। ताजा रैकिंग में आयरलैंड के बल्लेबाज हैरी टेक्टर ने दुनिया के टॉप बल्लेबाजों को पछाड़ते हुए अपनी सर्वश्रेष्ठ रैकिंग हासिल की। हैरी टेक्टर 722 अंक के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

 



इतना ही नहीं हैरी टेक्टर ने भारतीय वनडे और टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा, साउथ अफ्रीका के ओपनर बल्लेबाज क्विंटन कॉक, स्टीव स्मिथ, जॉस बटलर और विराट कोहली जैसे स्टार बल्लेबाजों को पीछे छोड़ते हुए टॉप-10 में अपनी जगह बनाई।

गौरतलब हो कि हैरी टेक्टर ने बांग्लादेश के खिलाफ अपने करियर की बेस्ट पारी खेली। बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान दूसरे मैच में हैरी टेक्टर ने 140 रन बनाए। हैरी पूरी सीरीज के दौरान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 206 रन बनाए। हैरी टेक्टर को इस बेहतरीन प्रदर्शन का फायदा मिली। वह 72 रेटिंग अंकों के साथ टॉप-10 में पहुंच गए हैं। फिलहाल वह 722 अंक के साथ 7वें स्थान पर हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

कोहली और रोहित को छोड़ा पीछे
बता दें कि पाकिस्तान के बाबर आजम पहले स्थान पर हैं। दूसरे स्थान पर साउथ अफ्रीका के रासी वैन डेर ड्यूसेन दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे स्थान पर पाकिस्तान के फखर जमान काबिज हैं। चौथे स्थान पर इमाम-उल-हक और पांचवें स्थान भारत के शुभमन गिल हैं। छठवें स्थान पर डेविड वॉर्नर तो सातवें स्थान पर अब आयरलैंड के हैरी टेक्टर पहुंच गए हैं। 8वें पर विराट कोहली, 9वें पर क्विंटन डी कॉक और दसवें स्थान पर रोहित शर्मा का नाम दर्ज है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

Related posts:

error: Content is protected !!