Sakti Arrest : पुलिस बल पर हमला करने वाला फरार आरोपी युवक गिरफ्तार, हसौद पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. हसौद थाना क्षेत्र के हरेठीखुर्द गांव में शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर पुलिस बल पर हमला करने वाले फरार 25 वर्षीय आरोपी रेशमलाल साहू को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.



मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 149, 294, 506, 342, 186, 353, 332 के तहत जुर्म दर्ज किया है. पूर्व में आरोपी दिनेश कुमार साहू, मनोज कुमार साहू, गुलशन कुमार साहू को गिरफ्तार करके जेल भेजा चुका है.

इसे भी पढ़े -  Champa Accident Death : बाइक से गिरकर युवक की मौत, चाम्पा क्षेत्र का मामला, पुलिस कर रही जांच...

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरक्षक घनश्याम टंडन ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि बारात परघनी के दौरान कुछ लोगों के द्वारा लड़ाई-झगड़ा किया जा था. इस पर हसौद पुलिस मौके पर पहुंचकर लड़ाई-झगड़ा कर रहे दिनेश कुमार साहू, मनोज कुमार साहू, गुलशन साहू, हितेश साहू और अन्य लोगों को समझाइश दी, लेकिन आरोपियों द्वारा शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर पुलिस बल से हमला कर मारपीट करने लगे. घटना के बाद से आरोपी हितेश कुमार साहू फरार था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Training : आरसेटी के द्वारा प्रोजेक्ट उन्नति 2.0 के तहत महिलाओं एवं पुरुषों को राजमिस्त्री का दिया जा रहा है 30 दिवसीय प्रशिक्षण...

मामले में हसौद पुलिस ने फरार 24 वर्षीय युवक हितेश कुमार साहू को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

error: Content is protected !!