JanjgirChampa FIR : महिला से दहेज में बुलेट बाइक की मांग कर प्रताड़ित करने वाले पुलिस पति सहित सास-ससुर के खिलाफ शिवरीनारायण थाना में केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने महिला से दहेज की मांग कर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने वाले आरोपी पुलिस पति सत्येंद्र भारद्वाज, सास कौशिल्या भारद्वाज, ससुर गौरीशंकर भारद्वाज के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 498 (A), 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी शादी 12 मई 2022 को पचरी निवासी पुलिस सत्येंद्र भारद्वाज से हुई थी. शादी के एक सप्ताह के बाद से ही पति, सास-सुसर द्वारा दहेज कम लाई होकर गाली-गलौज कर मारपीट करते थे. साथ ही, दहेज में बुलेट बाइक की मांग कर शारिरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे.

इसे भी पढ़े -  CG News : जनजाति गौरव दिवस मनाने भाजपा संगठन ने नेताओं को जिम्मेदारी दी, इन 11 नेताओं को बनाए गए समन्वयक, संयोजक और सदस्य... देखिए सूची...

फिलहाल, मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने आरोपी पुलिस पति सत्येंद्र भारद्वाज, सास कौशिल्या भारद्वाज, ससुर गौरीशंकर भारद्वाज के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!